उत्तर प्रदेशबलरामपुर
ओवर हाइट गन्ना लदा ट्रक हाइटेंशन विद्युत तार से टकराया चालक झुलसा

बलरामपुर। थाना हर्रैया क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार दोपहर करीब दो बजे इमलिया गन्ना क्रय केंद्र से ओवर हाइट गन्ना लादकर तुलसीपुर चीनी मिल जा रहा ट्रक चौधरीडीह मथुरा मार्ग पर सुल्ताना कलॉ गांव के पास हाइटेंशन विद्युत तार से टकरा जाने से ट्रक मे आग लग गई। हादसे को देखकर ग्रामीण आनन फानन मे विद्युत उपकेंद्र हर्रैया फोन कर लाइन बंद कराया। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112एवं स्थानीय लोगो की मदद से चालक इस्लाम 33 वर्ष पुत्र अब्दुल कलाम निवासी जरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया इस संबंध मे सीडीओ संतराम यादव ने बताया कि हालत ठीक खतरे से बाहर है।




