गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसंत कबीरनगर

संतकबीरनगर : भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सुभाष यदुवंश ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मोदी के विकास के नाम पर मतदान का किया अपील

दैनिक बुद्ध का संदेश
संतकबीरनगर। मेहदावल विधानसभा मैरिज हॉल साडे कला में भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद द्वारा सभी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा सभी बूथ अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्षों द्वारा प्रवीण निषाद को विजय दिलवाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष यदुवंश एमएलसी रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील किया गया कि इस लोकसभा चुनाव में भारत के भविष्य तथा अपने आने वाली पीढ़ी के भविष्य के निर्माण के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनाना बहुत जरूरी है। अभी हमारे भारत देश में बहुत से ऐसे काम है जिनको सिर्फ मोदी ही कर सकते हैं। इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर मेहनत करनी है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, पूर्व विधायक जय चौबे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक राम ललित चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी,पूर्व सांसद प्रत्याशी चंद्रशेखर पांडे, सांसद प्रतिनिधि लालजी निषाद, लक्ष्मण निषाद, नीतू सिंह, चंद्रभान निषाद, सोहन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, अत्रि मुनि राय, पूर्व विधायक जय चौबे, जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, महेंद्र बरनवाल, राजेश सिंह संचालक, धर्मेंद्र गुप्ता ग्राम प्रधान, मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, दिवाकर सिंह, सभासद संदीप त्रिपाठी, सभासद आशीष सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा सभी बूथ प्रमुख और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!