गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | बहराइच पुलिस ने आज ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया | पकड़े गए दो अभियुक्तों के पास से 1 जोड़ी बाली, 1 चेन पीली धातु, 1 मगंलसूत्र,2 पैकेट में चमत्कारी पत्थर, 1 पीली धातु का कटोरा, 2 मोटरसाइकिल व 10,590 रुपये नकद बरामद किया गया | मिली जानकारी अनुसार बहराइच पुलिस की कोतवाली देहात व स्मार्ट टीम की संयुक्त रूप से आज अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली ; जिनकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी और इन अभियुक्तों के खिलाफ .अ.सं. 639/24 धारा 304(2) बी.एन.एस., मु.अ.सं. 141/24 धारा 382,328 भा.द.वि, मु.अ.सं. 616/24 धारा 304,351(3) बी.एन.एस. मु.अ.सं. 960/24 धारा 319(2), 318(4) बी.एन.एस, मु.अ.सं. 377/24 धारा 319(2), 318(4) बी.एन.एस. के तहत विभिन्न धाराओ में जिले के विभिन्न थानों और जिले से बाहर थानों में भी मुकदमा दर्ज है | थाना कोतवाली देहात/स्वाट टीम द्वारा समग्र प्रयास करते हुए घटना के सम्बन्ध में सुरागरसी, पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों व मैनुअल इंटेलिजेंस, आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था तो अभियुक्त सुहेल खान पुत्र बब्लू नि0 ठंण्डा नाका गुलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड उम्र करीब 22 वर्ष, फरमान पुत्र कलवा नि0 कृपाकी कोपा गुलर भोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड उम्र करीब 24 वर्ष का नाम प्रकाश में आया था ; जरिये मुखबिर द्वारा खास सूचना मिली कि उक्त दोनों अभियुक्त किसी अन्य घटना को कारित करने की फिराक में हुजूरपुर रोड पर एक पुलिया पर मोटरसाइकिल के साथ खडे है, जिस सूचना पर विश्वास कर कोतवाली देहात व स्वाट टीम द्वारा आज दिनांक 01.01.2025 को समय करीब 06.55 बजे सुबह दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तार किए गए अभियुक्त फरमान पुत्र कलवा नि0 कृपाकी कोपा गुलर भोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड, सुहेल खान पुत्र बब्लू नि0 ठंण्डा नाका गुलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड, अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह के सदस्य हैं जो अपने भौतिक व आर्थिक लाभ के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में व अन्य प्रदेशों के महिलाओं चिन्हित करके उनको झांसा देकर भ्रमित करते है और फिर उनसे पैसे की ठगी करते है | जिन्हें आज बहराइच पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!