मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर हसीब खान ने किया सम्मानित

बलरामपुर। मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर हसीब खान ने किया सम्मानितबलरामपुर। बलरामपुर जिले मे उतरौला हाई स्कूल व इंटरमीडिएट युपी बोर्ड परीक्षा 2025 के मेधावियों एवं उनके माता-पिता के सम्मान को लेकर गैड़ास बुजुर्ग के जेबी इंटर कॉलेज धरमपुर में समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में जिले के टॉपर सूची में आठवां स्थान हासिल करने वाली फातिमा को उतरौला विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी हसीब खान द्वारा प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता हसीब खान रहे है। मुख्य अतिथि हसीब खान ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा में जिले के मेरिट सूची में विद्यालय की फातिमा को आठवां स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने इस मेधावी को बधाई देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूलों के अन्य मेधावियों को भी मेडल, प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हसीब खान ने कहा कि उतरौला में शिक्षा के क्षेत्र में मेधावियों की उपलब्धियां निश्चित तौर पर जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने मेधावियों के अभिभावकों को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने अभिभावक व बच्चों को ऐसे मेधावियों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गयासुद्दीन खान, मोहम्मद शमीम, डॉ हैदर अली खान,प्रधान अबू कमर, पूर्व प्रधान मसूद अहमद, अयोध्या प्रसाद, हाजी हसन, अब्दुल हफीज सहित अन्य क्षेत्रीय बुद्धिजीवी मौजूद रहे।




