सांसद पाल ने मनरेगा योजना को लेकर बांसी के ग्राम भरथुआ व ग्राम शोहरतगढ़़ के लेदवा को किया सम्बोधित

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर।विधानसभा डुमरियागंज के भवानीगंज दुर्गा मंदिर परिसर में बांसी विधानसभा के भरथुआ ग्राम सभा में और विधानसभा शोहरतगढ़़ के लेदवा ग्राम सभा में आयोजित विकसित भारत ष्जी राम जीष् कार्यक्रम के दौरान डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल (2009 से 2014) के दौरान मनरेगा योजना के अन्तर्गत मजदूरों को 100 दिन की मजदूरी का प्रावधान होने के बावजूद मात्र 50.5 प्रतिशत मजदूरों को ही रोजगार उपलब्ध कराया गया, जो उस सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है। सांसद पाल ने कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार गरीब, मजदूर और किसान के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए मनरेगा योजना में व्यापक संशोधन करते हुए विकसित भारत जी “राम जी योजना” के अन्तर्गत अब 100 दिन की मजदूरी के स्थान पर 125 दिन की मजदूरी की गारन्टी दी जायेगी। साथ ही यदि मजदूरों को 15 दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान नहीं होता है, तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जायेगा। सांसद पाल ने कहा कि विकसित भारत ष्जी राम जीष् योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस योजना के माध्यम से विकसित ग्राम सभा, विकसित जिला, विकसित प्रदेश और विकसित राष्ट्र का निर्माण होगा। यही एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री का संकल्प एवं सपना है। इस अवसर कार्यक्रम में प्रभारी महाराजगंज राम जियावन मौर्या, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र त्रिपाठी, बजरंगी वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवेन्द्र द्विवेदी, कार्यक्रम आयोजक अभय राय, राजेश राय, बैजनाथ शुक्ला, सन्तोष यादव, नवीन चौरसिया, अनुपमा सिंह, मनीषा निषाद, जया निषाद, प्रिन्स शर्मा, अमरेन्द्र सिंह, दिग्विजय राय, गजेन्द्र राय, सतीष शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, विकास सिंह, राम किंकर मिश्रा, हंसराज प्रजापति, विक्रम शर्मा, संदीप निषाद, सदावृक्ष निषाद, विकास सिंह, मण्डल अध्यक्ष शिव शक्ति शर्मा, संजय दुबे, पद्माकर शुक्ला, नर्वदेश्वर मणी, शौकी लाल प्रधान, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, प्रधान जंगलीपुर नौरंगी गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भवानीगंज राजकुमार चौधरी, अमरनाथ सिंह, सोनू सिंह, राजेश द्विवेदी, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, पप्पू जायसवाल, अखण्ड सिंह, अजय चौधरी, आदित्य चौधरी, विनोद कौशल, प्रवेश कौशल, भानु प्रताप सिंह, गंगाराम कौशल, कमला प्रसाद कौशल, रामचरित्र गौड़, उमाशंकर श्रीवास्तव, बंशीधर श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, पंकज द्विवेदी, विपिन द्विवेदी, दिनेश सिंह, मनोज यादव, अनूप सिंह, कमलेश चौरसिया, राजू पाल, यादव प्रसाद जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।




