गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत

बहराइच। जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक हुई इस टक्कर ने बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!