एएसपी ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ की गोष्ठी

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में प्रशान्त कुमार प्रसाद में रविवार को थाना शोहरतगढ़ के चौकी खुनुवां पर “ऑपरेशन कवच” (एण्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम रोस्टर) के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके सुझावों को नोट किया गया। समितियों से अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में सूचनाएं साझा करने का आग्रह किया गया, ताकि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकें। इस दौरान यह स्पष्ट सन्देश दिया गया कि अपराधियों एवं तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस जनता के सहयोग से क्षेत्र में शान्ति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। जनता से अपील है कि वे पुलिस के साथ यथा सम्भव सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस स्टेशन को दें। बाद गोष्ठी एएसपी ने खुनुवां बार्डर का भ्रमण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय, एसएसबी टीम, कस्टम टीम, इन्टेलीजेन्स ब्युरो, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़, कवच सेल प्रभारी मय टीम, चौकी प्रभारी खुनुवां, सर्विलांस सेल एवं एलआईयू के कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




