उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
खेल खेल में सीखते हैं बच्चे

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को सदर ब्लॉक नौगढ़ के अन्तर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय झंडे नगर में बाल संसद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल संस्था के समन्वयक राजेन्द्र शर्मा ने बच्चों को विभिन्न रोचक खेल गतिविधियों को सिखाकर पढ़ने और बढ़ने हेतु प्रेरित किया। विज्ञान आधारित तथ्यों पर आधारित चमत्कारी ट्रिक्स और हाथ की सफाई आदि देखकर बच्चे खूब आनंदित हुए। प्रधानाध्यापक नियाज़ अहमद और सहायक अध्यापिका साधना श्रीवास्तवा ने बच्चों को वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कराई। इस अवसर पर प्रेमा देवी, अभिषेक मणि, सागर, रूबीना, राम अवतार, रितेश ओम, जय तथा आरती आदि द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम खूब सराहे गए।



