गायत्री परिवार द्वारा लगाया गया व्यक्तित्व परिष्कार शिविर

तुलसीपुर। गायत्री परिवार तुलसीपुर द्वारा छात्रों और युवाओं में बढ़ती निराशा, नकारात्मक सोच उदासी और हताशा निवारण के लिए एक तीन दिवसीय शिविर स्थानीय शक्तिपीठ के पावन प्रांगण में लगाया गया है।कक्षा आठवीं उत्तीर्ण बच्चे इस शिविर में शामिल हो रहे हैं, शिविर के अंतिम दिवस में छात्र छात्राओं की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी जाएगी, शिविर का शुभारंभ ष्हमने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवानष् आराधना गीत से हुई।जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्टों को तिलक चंदन लगाकर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस के प्रातः कालीन सत्र में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की प्रभारी और योग प्रशिक्षिका नीलम वर्मा ने बच्चों को योग करने से जीवन शैली पर पड़ने वाले प्रभाव को बताते हुए योग, साधना और ध्यान के महत्व को बताया. युवा योग प्रशिक्षक अर्जुन चौरसिया ने भी योग का अभ्यास कैसे करें इस बारे में बताते हुए उन्हें योग से जुड़ने को कहा। शुक्रवार को जनपद बलरामपुर के सतीश मिश्रा, सुनील वर्मा, कृष्ण कुमार कश्यप और डी ए वी कॉलेज बलरामपुर के प्रवक्ता दिलीप श्रीवास्तव के साथ स्थानीय तुलसीपुर शक्तिपीठ के परिव्राजक राम भारती, जिला समन्वयक सत्य प्रकाश शुक्ला, ट्रस्टी राजीव गोयल, प्रदीप गोयल और भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी आद गुलाब चंद भारती की उपस्थिति बच्चों के लिए प्रेरणादाई रही।




