गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रोशनदार से घुसे चोर, घर से नकदी व गहने चोरी

छावनी/बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के देवखाल गांव में झपसू राम पुत्र गुरु प्रसाद के यहाँ गुरूवार की बीती रात मकान के रोशनदान की लोहे की ग्रिल को तोड़कर चोर अंदर घुस गये घर में रखे एक बक्सा बड़ा ,चार छोटे बाक्स और एक सूट केस को तोड़ कर 90 हजार नकदी सहित चांदी के तीन जोड़ी पायल तथा सोने के दो अंगूठी ,एक नथिया एक जोड़ी झाला चोर उठा ले गये तथा एक बक्सा घर से दूर सिवान में पड़ा मिला सारा जेवर झपसूराम की पत्नी पूर्व प्रधान सुमित्रा देवी का चोरी हुआ सुमिता देवी देवखाल गांव की पूर्व प्रधान है शुक्रवार सुबह जगे परिजनो ने अन्दर के कमरे में जाने का प्रयास किया तो वह अन्दर से बंद मिला परिजन भी उसी रास्ते से कमरे में घुसे जिस रास्ते से चोर घुसे थे दरवाजे के पास रखे अनाज के भरे बोरे को हटाया और दरवाजा खोला उसके बाद चोरी की जानकारी पीडित परिवार के मुखिया झपसूराम ने छावनी थाने को दिया मौके पर पहुचे एक दरोगा ने पीडित परिजनो से घटना की जानकारी लिया चोरी की घटना से देवखाल गांव के लोग मौके पर जुट गये ग्रामीणो का कहना हैै इस गांव में चोरी की घटना नही हुआ चोरी की इस वारदात से ग्रामीण भयभीत है इधर पीड़ित झपसूराम ने चोरी की घटना की तहरीर छावनी थाने पर दिया इस सम्बंध में छावनी थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया पीड़ित द्वारा तहरीर मिला है पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!