गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सेना के सम्मान में निकाला गया शौर्य तिरंगा यात्रा

बलरामपुर। आपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के वीर सैनिकों द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद पूरे देश का गर्व बढ़ गया है। आज पूरा देश सेना के पराक्रम को सलाम कर रहा है। भारतीय सेना के हौसले और शौर्य की गाथा को सलाम करने के लिए बलरामपुर में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा इस यात्रा के मुख्य ध्वजवाहक रहे। रमना पार्क विधा मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में लोग तिरंगा लेकर भारतीय सेना की शौर्य गाथा की जय-जयकार कर रहे थे। हाथों में तिरंगा और मुंह से भारत माता की जय के नारे लगाते हुए लोग सेना के पराक्रम को सलाम कर रहे थे और पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए धन्यवाद भी दे रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू, ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी,नगर पंचायत गैसड़ी अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, संदीप उपाध्याय,रामकृपाल शुक्ला, राकेश सिंह,उतरौला चेयरमैन अनूप गुप्ता,कुशाग्र सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में इतना जोश था कि इसमें पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।तिरंगा यात्रा रमना पार्क से शुरू होकर वीर विनय चौराहा पहुंचा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!