गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सीएमओ ने किया संभावित बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण

बलरामपुर। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड तुलसीपुर के महराजगंज तराई में पहुंच कर ग्रामवासियों को ओआरएस पैकेट, क्लोरीन आदि वितरित किया। उन्होंने ग्रामवासियों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया। साफ पानी ही पिएं या पानी को उबालकर पिए, बासी भोजन न करें, केट और सड़े हुए फलों का सेवन न करें। बुखार होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराएं। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार चौधरी,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डीएमओ राजेश पाण्डेय, डॉ बाल मुकुंद मौर्या, डॉ श्यामजी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!