उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन जर्जर, हादसे का खतरा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुतहवा का पूरा मकान पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक कभी भी मकान गिर सकता है। स्वास्थ्य विभाग इस पर तनिक भी गम्भीर नहीं है। अगर अस्पताल बढ़िया से चलने लगे तो क्षेत्रीय लोगों को झोलाछाप के चक्कर में न पड़ना पड़े।




