गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक संचालित रहेगा और अवकाश के दिनों में भी कार्य करेगा।
प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 05252-230132 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त करें।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!