विश्व हिंदू परिषद संघ की बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद सिद्धार्थनगर का जिला योजना बैठक जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ में सम्पन्न हुआ। मुख्य वक्ता प्रान्त संगठन मंत्री राजेश जी का रहा, बैठक मे सत्संग, बलोपासना, शक्तिकेर्न्द, बाल संस्कार पर विचार-विमर्श हुआ, संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ अंतराष्ट्रीय सीमा पर हो रही गतिविधियों पर तंत्र विकसित करना, लवजेहाद, धर्मांतरण, लैण्ड जेहाद व हमारे कार्यक्रम रामोत्सव, स्थापना दिवस, दुर्गा अष्टमी,गोपाष्टमी, सौर्यदिवस, धर्मरक्षा दिवस, सामाजिक समरसता दिवस, हुतात्मा दिवस इत्यादि पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ। इस बैठक में प्रान्त संगठन मंत्री द्वारा राकेश मिश्र को जिला गौरक्षा प्रमुख, रजनीश उपाध्याय को जिला संस्कार प्रमुख, अजय सिंह को सुरक्षा प्रमुख, आशीष सिंह को जिला धर्म प्रसार प्रमुख तथा सौरभ रस्तोगी को बजरंज दल का सहसंयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम मे प्रांत उपाध्यक्ष महादेव जी, प्रान्त बजरंग दल संयोजक दुर्गेश प्रताप जी, विभाग संयोजक अजय जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय जी एवं संचालन जिला मंत्री शिवा जी ने किया। बैठक मे जिला कार्य कारिणी सहित बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति व प्रखंडो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




