गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सिद्धार्थनगर : सीडीओ की अध्यक्षता में पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती की सीडीओ सिद्धार्थनगर जयेंद्र कुमार अध्यक्षता एवं सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पं0 दीनदयाल उपाध्याय का प्रसिद्ध सिद्धान्त था कि हमारा अध्यात्म एकात्मवाद है। एकात्म मानववाद के आधार पर हमें जीवन की सभी व्यवस्थाओं का विकास करना चाहिए। उक्त विचार जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में विकास भवन सभा कक्ष में एकात्मवाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ सिद्वार्थनगर जयेंद्र कुमार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने सम्बोधन में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी एक युग दृष्टा व सच्चे कर्मयोगी थे। वहीं सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय एक महान समाज सुधारक थे।

भारत भूमि महान विभूतियो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से विभूषित है। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय भारत के सबसे तेजस्वी एवं यशस्वी चिन्तक रहे हैं। उनके चिन्तन के मूल में लोकमंगल और राष्ट्र का कल्याण समाहित है। उक्त अवसर पर जी0पी0 कुशवाहा जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकान्त सिंह, डा0 एस0 के0 अग्रहरि प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 जीवन लाल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सोमारू प्रधान जिला विद्यालय निरीक्षक, नन्दकिशोर सहायक निदेशक मत्सय, कृष्ण कुमार मिश्र अवकाश प्राप्त फार्मासिस्ट, समाजसेवी राणा प्रताप सिंह, शौकत अली, अनिल कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार यादव, पूर्णमासी समेत तमाम लोग उपस्थित रहें। इसी कडी़ में सीडीओ सिद्धार्थनगर द्वारा पुनवासी सहानी को सम्मानित भी किया गया। वहीं अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!