अटेवा द्वारा पहलगाम हमले में शहीद नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर। अटेवा के राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे देश में जिला मुख्यालय पर पहलगाम हमले में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में अटेवा सिद्धार्थनगर द्वारा प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ल, प्रदेश आई टी सेल सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार सक्सेना, मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी के निर्देशन में तथा जिला अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, जिला संयोजिका कल्पना जिला महामंत्री संजय कर पाठक जिला कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण चौधरी के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा इस कायरता पूर्ण कार्य से पूरे देश का शिक्षक कर्मचारी आहत है और इस कठिन समय में देश,सरकार व देशवासियों के साथ खड़ा है। उक्त श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रवक्ता आनन्द कुमार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री शेषनाथ गुप्ता, जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट राजीव सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी गौरव शुक्ल,जिला अध्यक्ष रिटायर्ड पेंशन एसोसिएशन अवधेश यादव , फार्मासिस्ट एसोसिएशन से गोविंद ओझा,मनीष कुमार दुबे, रघुवंश मणि पटेल, साधुशरण चौहान, प्रेम चंद,आनन्द प्रकाश गौड, अभिलाष मिश्रा, व्यंकट चंद्रशेखर, हरिश्चंद्र चौधरी, पशुपति नाथ दूबे, सुरेंद्र गुप्ता, राजबाला, आनन्द गौड़ सहित सैकड़ों संख्या में शिक्षक कर्मचारियों ने शहीदों को कैंडल जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की।




