उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया कार्यक्रम की शुरुवात स्कूल के प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल, डा० राजन शुक्ला एवम् मुख्य अथिति चन्द्रभूषण मिश्रा द्वारा ध्वज फहराने के बाद मां सरसस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रवज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनमें आरध्या व ग्रुप के डांस पलक व साक्षी ग्रुप के द्वारा डांस एवं बच्चों द्वारा किए मनमोहक प्रस्तुति की गयी।विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली और भाषाण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ला ने हमें याद दिलाया कि जब तक हम एक साथ काम करते है तब तक कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता। और उन्होंने छात्र छात्राओं को हमारे देश के संविधान के बारे में अवगत कराया साथ ही प्रधानाचार्या सहित समस्त अध्यापकों एवम् छात्रों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल ने छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया। यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था। इसके बाद से हर वर्ष इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। मुख्य अथिति श्री चन्द्रभूषण मिश्रा ने कहा कि हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए कितने वीरो ने अपनी कुर्बानी दी। हमे उनकी कुर्बानियों को कभी भूलना नहीं चाहिए। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी एवं श्रीमती रंजना यादव जी द्वारा उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आचार्य बसन्त गुप्ता, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, अमन मिश्रा, श्रवण कुमार चौधरी, संतोष सिंह, राकेश पाण्डेय, सजंय प्रजापति, गंगेश सिंह, वकील चौधरी, राजेश पाण्डेय, संजय प्रजापति, शैल जी, अपूर्वा त्रिपाठी, सतनाम कौर, मधु, स्तुति मिश्रा, कमलोजन मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, ममता गुप्ता खुशबु, रितु चौधरी, शालिनी यादव आदि सहित सभी अध्यापक अध्यापिकांए उपस्थित रहे।




