गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले 1884 मरीजों का उपचार किया गया

बलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के चौबीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोकाहिया में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1884 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया , जिसमें 838 पुरुष , 646 महिलाएं तथा 400 बच्चे शामिल हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज कर रहे चिकित्सकों एवम पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को न तो बाहर की दवा और न ही बाहर की जांच लिखा जाय , यह सुनिश्चित किया जाए कि जन आरोग्य मेले में इलाज हेतु आए मरीजों को समस्त आवश्यक औषधियां व जांचे पीएचसी पर ही उपलब्ध हो।मौके पर डॉ जावेद अख्तर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलरामपुर के स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!