गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मिडासइंग्लिशस्कूल में वार्षिक उत्सव एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थनगर। बर्डपुर नगर पंचायत कपिलवस्तु में संचालित मिडास इंग्लिश स्कूल के वार्षिक उत्सव एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथियों में माननीय सांसद डुमारियागंज प्रतिनिधि, सदर विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार आदि उपस्थित होकर दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती जी को पुष्प अर्पित करने के पश्चात विद्यालय के कक्ष निर्माण का शिलान्यास किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एक बाद एक उत्कृष्ट प्रदर्शन बच्चों ने दिया। जिसकी सभी ने सराहना की। अपने उद्बोधन में आदरणीय जयेंद्र कुमार ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में अपना जनपद दिन प्रतिदिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सभी बच्चों के जीवन में उमंग और उत्साह हो ऐसा आशीर्वचन के साथ शिक्षा के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। इसी क्रम में सदर विधायक जी ने मां सपूतों को याद कर भारत माता की जय घोष के साथ सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किये। अपने उद्बोधन में विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार ज्ञापित किए साथ ही विद्यालय के निर्माण में पूरा योगदान की बात भी कही गई। सांसद जगदंबिका पाल ने भी दूरभाष के माध्यम से अपने उद्बोधन में क्षेत्रवासियों को अपने निकट महसूस किया और विद्यालय के अभिभावक एवं बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के निर्माण में अपनी योगदान की बात कही गई। जिसकी सराहना सभी ने की थी। बच्चों ने सभी क्षेत्रों में अपना प्रदर्शन दिया जैसे खेल कूद, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, पंजाबी, राजस्थानी भाषण, गायन आदि। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से आए हुए सभी आगंतुक सुरजीत कुमार जायसवाल, राणा प्रताप, अरुण कुमार प्रजापति, राजेश शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, नीतेश पाण्डे, अजय उपाध्याय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राम कारण गुप्ता, सिद्धार्थ गौतम, सुशील मिश्रा, अभय शुक्ला, मुकेश कुमार, अफरोज खान, संघशील, ग्राम अलीदा पुर प्रधान पंकज चौबे आदि का आगम से उत्सव में चार चांद लगा गया। इसी क्रम में नगर पंचायत कपिलवस्तु के सभी प्रतिष्ठित बंधुओं का भाई आगमन हुआ राज कमल जायसवाल, प्रमोद यादव, राम सागर चौधरी, राम प्रकाश वर्मा, पंकज वर्मा, अमित अग्रहरी, संतोष अग्रहरी, डॉ महेश कुमार, डॉ नियाज़ अहमद आदि। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मीडिया से जुड़े सभी का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यालय के तरफ से स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। विद्यालय के नींव शिक्षिकगण ने अपनी पूरी अथक प्रयास से अपना योगदान दिये। जिसमें समीर चौधरी, अभय त्रिपाठी, सुनीता यादव, दीनदयाल यादव, शुभम, देवेंद्र राव, सर्वेश, सोनी, साधना पटवा, सीमा चौधरी, मांसी गुप्ता, पूनम, पूजा चौधरी, नैंसी चौरसिया, अप्सरा राय, किरण यादव, पूनम कन्नौजिया, शिखा कशौधन, नेहा साथ ही कृष्णा चौधरी, मैनेजमेंट टीम राम शरन, संजय प्रवीन भारती, कन्नौजिया, एजाज़ अहमद, ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!