गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : विश्व हिन्दू महासंघ ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू महासंघ सिद्धार्थनगर द्वारा हिन्दू स्वाभिमान सप्ताह के अन्तर्गत रविवार को गोरक्ष पीठाधीश्वर परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का 53वां अवतरण दिवस जोगिया ब्लाक सभागार में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सरजू प्रसाद शुक्ला ने कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ नाथ जी महाराज का 53वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू हित की बात करने वाले, हिंदुओ के हर सुख दुख में सदैव साथ देने वाले हिन्दू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जी अपना पूरा जीवन ही हिंदुत्व के नाम समर्पित कर दिया। शासन सत्ता किसी की भी रही हो लेकिन योगी हिंदुत्व के मान सम्मान के लिए सदैव अडिग रहे है। मण्डल प्रभारी अभिनन्दन तिवारी ने कहा कि हर कदम पर आप सभी के साथ हिंदुत्व की लड़ाई के लिए विश्व हिन्दू महासंघ सदैव तैयार है। हम सभी को संगठन की मजबूती के लिए सदैव प्रयास करना चाहिए, जिससे संगठन मजबूत हो सकें, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी एवं संचालन जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को जिला संयोजक उमेश पाण्डेय, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कृपा शंकर त्रिपाठी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माधुरी मिश्रा,एडवोकेट अम्बिकेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र बहादुर सिंह, महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्ष जोगिया रेखा गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इन्द्रजीत दूबे ब्लाक अध्यक्ष जोगिया दुर्गेश श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर जगन्नाथ चौबे, सुशील द्विवेदी, अमन जायसवाल, हरिश्चन्द्र उपाध्याय, अर्जुन मद्धेशिया, सर्वेश वर्मा, रसिक बिहारी, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, अरविन्द शुक्ला, राम गोपाल गुप्ता, राजन श्रीवास्तव, रमेश निषाद, संगीता यादव, राजाराम प्रजापति, राजबली गुप्ता, कमल किशोर मिश्रा, सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!