गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

त्योहारों पर अवैध शराब से सावधान रहें: डीएम अजय कुमार द्विवेदी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आगामी धनतेरस, दीपावली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण और विक्रय की गतिविधियाँ बढ़ने की संभावना रहती है। उन्होंने जनसाधारण को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध या मिलावटी शराब का सेवन न करें, क्योंकि ऐसी शराब जहरीली हो सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से निर्मित शराब में मिथाइल अल्कोहल जैसे खतरनाक रसायन पाए जा सकते हैं, जो अल्प मात्रा में सेवन से आंखों की रोशनी छीन सकता है या मृत्यु तक का कारण बन सकता है। डीएम ने कहा कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि त्योहारों की खुशियां सुरक्षित रूप से मनाएं और किसी भी प्रकार के अवैध कार्य या जहरीली शराब से दूर रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!