गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार पटेल की 150 वीं जयंती

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के आवाहन पर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र के पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने किया। इस दौरान शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि भारत के लौह पुरुष के रूप में,सरदार पटेल न केवल ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाई, बल्कि एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण किया जो आज भी उनकी स्थापित नींव पर खड़ा है। उनका जीवन और कार्य हमें सिखाता हैं कि दृढ़ संकल्प, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना किसी भी राष्ट्रके लिए सबसे बड़ी शक्ति होती है। वे सही मायने में अखंड भारत के शिल्पकार थे। सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष,भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की एकता, दृढ़ संकल्प और अटूट देशभक्ति की उनकी भावना सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। सरदार साहब ने जिस न्यायप्रधान और एकता के सूत्र में बंधे राष्ट्र का निर्माण किया, उसकी रक्षा करना हर एक राष्ट्रभक्त का दायित्व है। इस दौरान मुख्य रूप से बड़े बाबू राजेश त्रिपाठी, सफाई नायक श्रीनिवास,विक्रांत सिंह, अंकित गुप्ता, गौरव शर्मा,सुरेश कसौधन, शनि कुमार, रवि श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!