गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : चमन आरा राईनी का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी,सिद्धार्थनगर। नगर पालिका बांसी अध्यक्ष चमन आरा राईनी को समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को प्रथम नगर आगमन पर सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी ओंकारनाथ पटेल ने कहा कि महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने चमन आरा राईनी को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बांसी नगर व सिद्धार्थनगर जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज देश की सत्ता पर समाज को तोड़ने व बांटने वालो के हाथ में है।

देश में कमरतोड़ मंहगाई बढ़ गयी है, किसानो को उनके उपज का उचित दाम नही मिल रहा है, युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। अब आवश्यकता इन्हे उखाड़ फेकने की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि चमन आरा राईनी को यह पद उनकी कड़ी मेहनत, निष्ठा व पार्टी के प्रति समर्पण भाव के कारण मिला है।उन्होंने कहा कि हम सभी उनका स्वागत करते है तथा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देता हूं।उन्होंने कहा कि चमन आरा राईनी के राष्ट्रीय महासचिव बनने से पूर्वांचल में पार्टी मजबूत होगी तथा यह अधिक से अधिक महिलाओ को पार्टी में जोड़ने का काम करेंगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, बेचई यादव, कमरुज्जमा खान, जहीर मालिक आदि ने संबोधित किया। कार्यकम का संचालन कलाम सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर कृष्णा कुमार त्रिपाठी, ईश्वर चन्द्र दूबे, बरकत अली राईनी, कपिल देव, अरुण गुप्ता, रमजान अली, मो हारून, ओपेन्द्र बहादुर सिंह, गणेश दत्ता सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button