प्रधान ने टंकी मरम्मत के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र

बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत हेमरिया राजस्व ग्राम टिकोरा में सन् 2019-20 वर्ष में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। टंकी मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान राम छबीले यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मरम्मत कराने की मांग है। ग्राम प्रधान राम छबीले यादव ने बताया कि आए दिन पानी टंकी में खराबी हो रही है। मोटर जल गया है। पाईन लाईन व शौर्य ऊर्जा पैनल समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो चुकें है। गर्मी आ गई है। ग्राम पंचायत में 24 गांवों में दस हजार की आबादी है। जिसमें हेमरिया, टिकोरा,कुट्टी, नान्हुपुरवा, जगीर ,एकडला, लालपुरवा, नवनपुरवा, नयापुरवा, टेपरा, ठाकुरनपुरवा, गुलाब सिंह पुरवा, विचपरी ,मदरही ,हुलासपुरवा, भभवतीपुरवा समेत अन्य गांव शामिल हैं। ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टंकी की मरम्मत के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेज है। इससे पूर्व में भी कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।



