गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनगणना के लिए प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी के सभागार में सोमवार को जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी जय प्रकाश सिंह यादव ने जनगणना को अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए कहा कि यह देश की विकास योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन का आधार है।उन्होंने सभी प्रगणकों से अपील की कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक गणना कर्मी की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर जाकर सही और सटीक जानकारी एकत्रित करे, ताकि शासन को विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें।बताया गया कि जनगणना दो चरणों में सम्पन्न होगी। प्रथम चरण में मकान गणना तथा द्वितीय चरण में जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 7 मई से 21 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना की जाएगी। प्रगणक स्व-गणना करने वाले लोगों से सूचना एकत्रित कर पोर्टल पर अपलोड करेंगे।मकानों की गणना के लिए ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रगणक उच्च अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक कमलेश कुमार और अवधेश सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर गिरीश चंद्र पांडेय, रामकुमार, संध्या पांडेय सहित बड़ी संख्या में प्रगणक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!