कार्यकत्रियों ने खेसरहा ब्लाक के प्रांगण में संगठन का किया बैठक

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खेसरहा के प्रांगण में मंगलवार को संगठन की बैठक रखी गयीं। बैठक में ब्लॉक खेसरहा की समस्त कार्यकत्रियों द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त/ बाल विकास परियोजना अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी/ द्वारा फेस अथेन्टीकरण, (थ्त्ै) आधार प्रणाली करण पोषण है, पर कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही साथ यह भी अवगत कराया कि दिनांक 12-06-2025 को प्रमुख सचिव के द्वारा कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे प्रदेश की समीक्षा किया गया है। यहीं पर यह भी अवगत कराया कि निदेशक द्वारा प्रदेश के समस्त डीपीओ को निर्देशित किया गया है, कि जो पत्रक संख्या-405 दिनांक 12- 06-2025 को आदेश निर्गत किया गया है। जबकि प्रमुख सचिव, निदेशक, समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी और समस्त क्षेत्रीय मुख्य सेवाओं का आदि लोगों को मालूम है कि विभाग द्वारा 10-12 वर्ष पूर्व कार्बन के मोबाइल फोन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया था, जो बहुत पहले खराब हो चुका है। वर्तमान समय में किसी कार्यकत्री के पास विभागीय फोन काम न करने के कारण नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण कार्य करने में परेशानी हो रही है। कार्यकत्रियों द्वारा अपने घर परिवार के निजी फोन से विभाग के दबाव में पोषण ट्रैक्टर व ऑनलाइन कर कराया जा रहा है। विभाग द्वारा कार्यकत्रियों को प्रत्येक मोबाइल का रिचार्ज का भुगतान करने का निर्देश है। लगभग ढाई वर्ष से मोबाइल का रिचार्ज का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उक्त कारण से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फेस अथेन्टीकरण (थ्त्ै) आधार प्रमाणीकरण ऐप पर कार्य करने में कठिनाई हो रही है, किन्तु इसका समाधान किसी अधिकारी गण निदेशक, प्रमुख सचिव द्वारा नहीं किया जा रहा है। कार्यकत्रियों ने समाचार पत्र के माध्यम से जिम्मेदार लोगों से मांग किया है कि तत्काल आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नया एण्ड्राइड मोबाइल फोन (5ह) अथवा टैबलेट उपलब्ध कराया जायें तथा फ्री वाई-फाई कनेक्शन दिया जायें। कार्यकत्रियों को लगभग ढाई वर्ष से अब तक करायें गये मोबाइल रिचार्ज का भुगतान दिया जायें। यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो (थ्त्ै) आधार सत्यापन पोषण ट्रैकर एप पर ऑनलाइन फीडिंग का कार्य प्रभावित होता है, तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जिम्मेदार नहीं होगी। हम आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्य करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कार्य करने की सुविधा उपलब्ध कराया जायें। जब तक उपलब्ध नहीं करायेंगे, तब तक कार्य करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। बैठक में अध्यक्षता श्रीमती राजमाला ब्लाक अध्यक्ष खेसरहा और संचालन राजेन्द्र प्रसाद ब्लाक संरक्षक खेसरहा द्वारा किया गया। इस दौरान मकबूल आलम प्रदेश संरक्षक/जिला संरक्षक सिद्धार्थनगर, श्रीमती प्रभावती देवी प्रदेश महामंत्री/जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर, इंन्दूलता त्रिपाठी ब्लाक महामंत्री, तिलोत्तमा चतुर्वेदी ब्लाक कोषाध्यक्ष, गीता प्रसाद ब्लाक प्रभारी, रीना चतुर्वेदी, विद्या गुप्ता, किरन देवी, मीना चौधरी, बनाती देवी, रीता चौधरी, प्रमिला देवी, सरिता देवी, पुष्पलता यादव, तारा मिश्रा, आरती भट्ट, सुधा शर्मा, किरन शुक्ला, सुनीता देवी सहित सैकड़ों कार्यकत्री उपस्थित रहीं।




