माता सीता जन्मस्थली का समग्र विकास के तहत शिलान्यास

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में भव्य मंदिर और परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास शुक्रवार 08 अगस्त 2025 को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। यह महत्वपूर्ण वृहद परियोजना, जिसकी लागत 882.87 करोड़ रुपये है और 67 एकड़ भूमि पर 42 सप्ताह में पूरी होगी। मंदिर परिसर में यज्ञ मण्डप, संग्रहालय, ऑडिटोरियम, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका और अन्य सुविधाएं होंगी, जो मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलायेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी मंजूरी दी गई है, जिसका शुभारम्भ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी करेंगे। इस बारें में अपने नोएडा प्रवास के समय शोहरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउन्ट पर लिखा कि यह कदम पुनौराधाम को अयोध्या की तर्ज पर एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटकीय केन्द्र बनायेगा। इस शुभ अवसर पर सभी को अनन्त शुभकामनाएं।




