गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महिलाओं को अगरबत्ती बनाने के प्रशिक्षण का शुभारम्भ

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहिया नानकार टोला कोमर में 12 दिवसीय अगरबत्ती कल्टीवेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। आरबीआई नाबार्ड के द्वारा नियुक्त आरोह फाउण्डेशन और आरसेटी के संयुक्त प्रयास से आरसेटी की निदेशक भावना जायसवाल, आरसेटी स्टफ एवं प्रशिक्षु महिलाओं द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। निदेशक भावना जायसवाल द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को इस प्रशिक्षण में भाग लेने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। और उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं अगरबत्ती प्रशिक्षण के साथ-साथ विपणन कौशल, व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर भी गहन जानकारी प्रदान की जायेगी। इस प्रयास का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व उनके परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। इस अवसर पर आरबीआई आरोह फाउंडेशन के सन्तोष कुमार शुक्ला, पवन कुमार प्रजापति, सुनील यादव, प्रशिक्षण लेने वाली अभ्यार्थियों में अन्जू, अनीता, मनीषा यादव, अंशु यादव, सीमा, संवेदना, मानकी, लक्ष्मी आदि महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!