गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

लौह पुरुष के 150 वी जयंती के अवसर पर पदयात्रा का किया गया आयोजन

बलरामपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती पर आयोजित विधानसभा स्तरीय पद यात्रा कार्यक्रम की तैयारी बैठक सोमवार को सदर विधायक आवास पर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा कार्यक्रम विशुनापुर (कोयलारा) से प्रारंभ होकर बुद्ध नगर बाजार तक होगा। इसके बाद बुद्ध नगर बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में स्कूली बच्चों के साथ ही विधानसभा के क्षेत्रवासी शामिल होंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप गई है। कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा बनवाकर सम्मान देने का कार्य किया है। कांग्रेस एवं अन्य दल के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल का कभी सम्मान नहीं किया। सरदार पटेल के जयंती पर पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने कहा कि पदयात्रा में बलरामपुर सदर विधानसभा से लगभग दो हजार लोग शामिल होंगे। यात्रा करीब 8 किलोमीटर तक निकल जाएगी। जिसमें स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रवासी पदयात्रा में भाग लेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम जिला संयोजक वरुण सिंह मोनू, एमएलकेपीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो. जे पी पाण्डेय, जनसभा प्रमुख गोविंद सोनकर, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, अरविंद तिवारी, राकेश गुप्ता, आकाश पाण्डेय, अपूर्व प्रताप सिंह, अक्षय शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, अमन बंसल, शत्रुघ्न सोनकर, उमेश पासवान, डीपी गुप्ता, सौरभ तुलस्यान, शिवाजी मिश्रा व रजनीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!