गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

केन्द्र सरकार जाति सूचक फिल्मों पर तत्काल लगाये प्रतिबन्ध: शमीम अहमद

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में चार बार की बहुजन समाज पार्टी की सरकार में बहन कु0 मायावती जी ने सर्व समाज के साथ-साथ ब्राह्मण समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व देते हुए सम्मान देने का काम किया। यही वजह है कि ब्राह्मण समाज इस बार भी बड़ी आशा भरी निगाहों से बहन जी की तरफ देख रहा है। उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ-साथ ब्राह्मणों का भी अपमान पूरे देश और प्रदेश में हो रहा है, जिस पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी ने ट्वीट करके कहा कि यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी पंडित को घुसपैठी बताकर पूरे देश में जो उनका अपमान व अनादर किया जा रहा है। जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय जबरदस्त रोष व्याप्त है, जिसकी बहुजन समाज पार्टी कडे शब्दों में निन्दा करती है व केन्द्र सरकार से मांग करती है कि ऐसे जाति सूचक फिल्म पर तुरन्त प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!