रात के अंधेरे में चोरों ने उड़ाये ₹2 लाख कैश, कीमती जेवरात पर किया हाथ साफ

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र ढेबरुआ के चौकी बढ़नी अन्तर्गत लोहिया नगर वार्ड नं0-3 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रामलाल ने पुलिस को दिये तहरीर में लिखा है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने मेरे घर का ताला तोड़कर करीब ₹2 लाख कैश सहित कीमती जेवरात चोर चुरा ले गये। धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि सुबह उठने पर जब मैने घर की स्थिति देखी तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात व अन्य कीमती सामान गायब थे। धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि यह घटना उनके लिए बहुत ही बड़ी क्षति है क्योंकि उन्होंने घर की मरम्मत के लिए वर्षों की मेहनत से इकट्ठा किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर के लोगों में चोरी की घटना के बाद भय का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाये जाने की मांग की हैं




