गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्रामीण क्षेत्रों में होली की रही धूम,  खूब उड़े रंग व अबीर गुलाल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के भारत नेपाल की सीमा पर शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ शान्तिपूर्वक ढंग से रंगोत्सव के पर्व पर लोगों द्वारा एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया। भारत नेपाल की सीमा पर खुनुवां बार्डर के साथ सीमावर्ती गांव बगहवा, करहिया, भादमुस्ताहकम, महली, मटियरिया उर्फ रामनगर के साथ कर्मा, चेतरा, रमवापुर तिवारी, सियांव नानकार, चोडार, नडौरा, लुचुइयां, दत्तपुर, पल्टादेवी आदि गांवों में बच्चे, बूढ़े, नौजवान व महिलाएं एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर खूब होली खेली। गांवों में ढोल मजीरा के साथ पारम्परिक गीत फगुआ गाया गया। लोग एक दूसरे के घर जा कर होली की बधाई दिये और गोझिया, मिठाई, पकवान खायें। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसके लिए शोहरतगढ थाना, चिल्हिया थाना, खुनुवां व पल्टादेवी पुलिस चौकी के जवान अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करतें रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!