कठेला समयमाता पुलिस एक वारन्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कठेला/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कठेला समयमाता पुलिस द्वारा वाद संख्या 1530/02 धारा 147/148/336 /427/323/ 504/506 भादवि व 7 ला0कि0 एमेडमेन्ट एक्ट से सम्बन्धित 01 वारन्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी सुरेश पुत्र जगदीश निवासी कठेली गर्वी टोला पटना थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कपिलमुनि तिवारी व कांस्टेबल नितीश यादव मौजूद रहें।




