स्व० रामचन्द्र चौरसिया के पांचवें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को जनपद के मिठवल बाजार स्थित राममिलन चौरसिया इंटर कालेज के प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य दिलीप रामचन्द्र चौरसिया की अध्यक्षता में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय रामचन्द्र चौरसिया का पांचवें श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके उनके विचारों पर चर्चा किया गया। मुख्यातिथि के रूप में नेता विरोधी दल उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आप भले ही स्वर्गीय रामचन्द्र चौरसिया ज़ी शारीरिक रूप से हमारे बीच न हों, पर आपकी भावनाएं और यादें हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक लालजी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी, चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष हरीश चौरसिया, जिला अध्यक्ष व्यापार सभा घनश्याम जायसवाल, बलराम चौरसिया, दलबहादुर तिवारी, गंगाराम प्रजापति, हरिश्चंद्र चौरसिया, प्रेम चन्द्र चौरसिया, राकेश गुप्ता,त्रियुगी मिश्रा, प्रेम पांडेय बहरैची प्रसाद प्रेमी, साहू राजेश गुप्ता, हरीश यादव, मिठवल प्रधान रामगोपाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।




