गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

होली त्योहार और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पत्रकारों संग की गई बैठक

बहराइच। हिन्दू समुदाय द्वारा कल होलिका दहन का कार्यक्रम जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर जनपद में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष लगभग 4948 स्थलों पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान होलिका दहन से पूर्व गाँव के आस-पास के लोगों द्वारा एकत्र होकर कहीं-कहीं जुलूस निकालकर लोगों द्वारा होलिका दहन स्थलों पर पहुँचते हैं, जहाँ उनके द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर अबीर-गुलाल आदि उड़ाते हुए नाचते-गाते हैं ; जिससे उपरोक्त स्थलों पर काफी भीड़ हो जाती है। साथ ही शुक्रवार को रंगोत्सव का त्यौहार सद्भावपूर्वक मनाया जाएगा व मुस्लिम सम्प्रदाय (शिया/सुन्नी) का पवित्र रमजान माह दिनांक 01.03.2025 से प्रारम्भ होकर 31.03.2025 तक जारी रहेगा । शुक्रवार को ही मुस्लिम समाज द्वारा जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी जिसके दृष्टिगत संवेदनशीलता को देखते हुए सम्पूर्ण जनपद में सकुशल त्यौहार सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस प्रबंध की व्यवस्था की गयी है जो दिनांक 13.03.2025 से दिनांक 15.03.2025 तक प्रभावी रहेगी। साथ ही साथ जनपद में कुल 4948 स्थलों पर होलिका दहन कार्यक्रम तथा 70 जुलूस निकाले जाएंगे । सम्पूर्ण जनपद को 02 भागों, नगर व ग्रामीण में बांटा गया है, जिसके प्रभारी अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण होंगे, साथ में एडीएम व सीआरओ रहेंगे । जनपद में कुल 06 सुपर जोन बनाये गये हैं जिसके प्रभारी अधिकारी क्षेत्राधिकारी/ उप जिलाधिकारी होंगे । जनपद में कुल 44 जोन बनाये गये हैं जिसके प्रभारी प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ तहसीलदार/ नायब तहसीलदार/ निरीक्षक अपराध व वरिष्ठ उपनिरीक्षक होंगे । जनपद में कुल 121 सेक्टर बनाये गये हैं जिसके प्रभारी चौकी प्रभारी/ उपनिरीक्षक/ राजस्व निरीक्षक/ लेखपाल होंगे । इस दौरान कुल 171 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयी है । जनपद में त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 05 ड्रोन कैमरे, 05 फायर टेण्डर सर्किल/ थाना स्तर पर व्यवस्थापित किये गये है ।मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व जुलूस के मार्गों पर कम्यूनल हॉट स्पॉट पर पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में थाना प्रभारी-23 ,निरीक्षक-2 , उप निरीक्षक -522 हे0का0/का0/म0का0 – 115 , 05 कम्पनी पीएसी, कुल 1731 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!