गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम प्रधान पर रिश्तेदार को नियम विरुद्ध पंचायत सहायक नियुक्त कराने का आरोप

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। ग्रामसभा अरनी निवासी ताहिर हुसैन ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान सबा चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ताहिर हुसैन का कहना है कि शासनादेश के अनुसार पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर ग्रामसभा के पात्र अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होना चाहिए था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने नियमों का पालन न करते हुए अपने रिश्तेदार अलाउद्दीन पुत्र मतीबुल्लाह, निवासी ग्राम असनहरा (तहसील बांसी, थाना शिवनगर डिड़ई) की नियुक्ति कर दी, जबकि वे ग्रामसभा अरनी के मूल निवासी नहीं हैं। आरोप है कि अलाउद्दीन का ननिहाल अरनी गांव में है और इसी आधार पर प्रधान ने उन्हें लाभ पहुंचाया। ताहिर हुसैन ने यह भी आरोप लगाया कि अलाउद्दीन का मतदाता पहचान पत्र असनहरा ग्राम पंचायत का है, बावजूद इसके ग्राम प्रधान द्वारा कूटरचित तरीके से अरनी ग्रामसभा का एक और पहचान पत्र बनवाया गया। यही नहीं, उनके परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति भी असनहरा ग्राम पंचायत की बताई जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि अलाउद्दीन वर्तमान समय में पंचायत सहायक के साथ-साथ बीएलओ का कार्य भी देख रहे हैं और ग्राम प्रधान के सहयोग से चुनावी षड्यंत्र तथा लाभ कमाने के उद्देश्य से फर्जी नियुक्ति पर कार्य कर रहे हैं। उल्लेखीय हैं कि ताहिर हुसैन द्वारा तहसील प्रशासन से कई बार बीएलओ बदलने के लिए प्रार्थना पत्र व आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत किया गया, जिस पर नायब तहसीलदार डुमरियागंज द्वारा दिए गए रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा हैं कि उक्त बीएलओ अपने ननिहाल में रहता हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!