उत्तर प्रदेशबलरामपुर
अटल विरासत सम्मेलन का होगा आयोजन

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर आगामी कार्यक्रम अटल विरासत सम्मेलन को लेकर संचालित टोली की बैठक की गई। जिसमें पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डीपी सिंह बैस,शिव प्रसाद द्विवेदी,संजय शर्मा,संदीप उपाध्याय,कुशाग्र सिंह व अभय आदि मौजूद रहे।




