चेयरमैन की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा का किया आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ अध्यक्षा उमा अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को पोषण पखवाड़ा का आयोजन नपा0 सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन उमा अग्रवाल ने पोषण पखवाड़ा के शुभारम्भ के अवसर पर सभी को बधाई दी। चेयरमैन उमा अग्रवाल ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बुधवार व शनिवार को बीएचएनडी दिवस का आयोजन होगा, जिसमें अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच/चिन्हांकन, पोषाहार का वितरण, गोदभराई आदि करायें। उक्त 02 दिवस अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी लें। गर्भवती महिलाओ को एक दिन पहले सूचित करें। सभी लोग मिलक आकांक्षी जनपद को कुपोषण मुक्त कराकर अग्रणी जनपद की श्रेणी में लाने के लिए कार्य करें। सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओ का शत-प्रतिषत टीकाकरण करायें। सरकार द्वारा पोषण पखवाड़ा के माध्यम से धात्री महिलाओ, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषाहार का वितरण की उनको कुपोषण से मुक्त कराया जायेगा। पोषण पखवाड़ा के अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्रासन्न भी कराया गया। पोषण पखवाड़ा शपथ दिलाया गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, बाल विकास परियोजना के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




