बीडीओ बलहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बाल संरक्षण समिति की बैठक
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। विकास खण्ड बलहा में खण्ड विकास अधिकारी बलहा सुश्री अर्पणा की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मिशन वात्सल्य (बाल संरक्षण), बाल श्रम, शिक्षा सुरक्षा, बाल विवाह, आवश्यकता एवं देख-रेख, दत्तक ग्रहण प्रकिया, बाल सेवा योजना, प्रर्वतकता (स्पानसरशिप), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श के साथ-साथ बच्चों के अधिकारों, विकास एवं बाल संरक्षण से सम्बंधित हेल्प लाईन नम्बर 1098 (चाइल्ड हेल्प लाइन), 181, 1090, 112 आदि तथा किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। खण्ड विकास अधिकारी श्री गौतम ने निर्देश दिया कि ब्लाक व ग्राम स्तर पर नियमित रूप से बैठकों का आयोजन किया जाय। इस अवसर पर परामर्शदाता सुशील वर्मा, खण्ड शिक्षाधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई से परामर्शदाता व सामाजिक कार्यकर्ता, डीसी. प्रथम संस्था व ग्राम सभा अध्यक्ष एवं आमजन मौजूद रहे।




