रीमा का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में चयन, लोगो ने किया स्वागत

भनवापुर। विकास क्षेत्र भनवापुर के ग्राम पंचायत पटखौली माफी रतनपुर में संचालित प्राथमिक विद्यालय पटखौली माफी की छात्रा रीमा पाण्डेय पुत्री घनश्याम पाण्डेय निवासी ग्राम भैंसी का राजकीय आश्रम पद्धति कॉलेज धनगरिया सिद्धार्थ नगर में कक्षा छह में चयन हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई ।विद्यालय शिक्षक,छात्र और उनके में भी प्रसन्नता छा गई।वहीं प्राथमिक विद्यालय पटखौली माफी के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार गौड़ ने बताया कि रीमा अपने मेहनत से मुकाम हासिल किया है शुरुआत से मेधावी रही है।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा रीमा के पिता घनश्याम पाण्डेय जी का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया एवं रीमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख भनवापुर मार्कण्डेय पांडेय,ख़खराव प्रधान,शिक्षक हरेंद्र सिंह, अशीष भारती सहित लोग उपस्थित रहे।




