गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टीकाकरण सत्र का अधीक्षक ने किया निरीक्षण

भनवापुर। भनवापुर क्षेत्र सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा ग्राम धनोहरी पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। डॉ ओझा ने सत्र पर दी जाने वाली सेवाओं का भौतिक सत्यापन किया तथा कहा कि एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं की मुख्य जाचें जैसे हीमोग्लोबिन ,यूरिन , वजन , बीपी ,पेट, एचआईवी , तथा सिफलिस आदि जांच जरूर की जाए , जिससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों को प्रारंभिक अवस्था में चिन्हित करते हुए चिकित्सीय परामर्श व इलाज देकर जच्चा और बच्चा को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड , आयरन व कैल्शियम कीटैबलेट का इस्तेमाल जरूर करें। सत्र पर एएनएम के द्वारा कुल 11 गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच साथ 30 बच्चों को टीकाकरण का कार्य किया गया डॉ ओझा ने मीरा तथा आरती की गोद भराई की रस्म पूरी। इस दौरान मोहम्मद हुसैन , एएनएम उर्मिला यादव , आशा कृष्णावती तथा आंगनबाड़ी शादा देवी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!