गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

एन.आर.एच.एम. पटल सहायक संदीप राय पर अनियमितता के गंभीर आरोप

बस्ती। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के बस्ती मण्डल प्रवक्ता चन्द्रेश प्रताप सिंह ने उप मुख्यमंत्री , स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती में तैनात चर्चित एन.आर.एन.एम. पटल सहायक संदीप राय द्वारा विभिन्न भुगतान व कार्यों की निविदाओं में को जा रही अनियमिताओ की जांच कराकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने की मांग किया है। भेजे पत्र में चन्द्रेश प्रताप सिंह ने कहा है कि एन.आर.एच.एम. पटल सहायक संदीप राय ने अपने विकलांगता प्रमाण पत्र के आधार वर्ष 2023-24 में अपना स्थान्तरण जनपद-बाराबंकी से जनपद बस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कराया था इनके द्वारा प्राप्त विकलागता प्रमाण पत्र में यह अंकित है की वे लोकोमोटर विकलांगता (चलन संबन्धी अक्षमता जिसमें व्यक्ति को हड्डियों, जोडो, या मांस पेसियो की समस्या के कारण चलने-फिरने या शरीर के अंगो की गतिविधियों में भारी बाधा आती है) से ग्रसित है। जिसमे विकलागता का प्रतिशत 50ः भी दर्शाया गया है । बावजूद इसके मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनसे एन.आर.एच.एम. पटल सहायक का कार्य लिया जा रहा है । संदीप राय ने जब से एन. आर. एच. एम पटल सहायक का कार्य प्रारम्भ किया है तब से इनके पटल पर होने वाली निविदाओ की अनियमितताओ के मामले को लेकर अक्सर समाचार पत्र व सोशल मिडिया में चर्चाओ मंे वे बने रहते है संदीप राय के द्वारा कार्यालय में सम्बद्ध वाहनों के संचालन मैं बड़े पैमाने पर अनियमितता कर भुगतान किया गया। साथ इनके द्वारा अपनी चहेती फर्मों को लाभ पहुंचाने के लिए निविदाओं में भी अनियमिताए की जाती है। इसकी शिकायत पूर्व विधायक संजय जयसवाल द्वारा की गई थी जिसमें यह भी बताया गया था संदीप राय द्वारा 2023-24 में लगभग साठ लाख का भुगतान बैगर सामान आपूर्ति हुए कर दिया गया था। लेकिन संदीप राय द्वारा अपने ऊंचे रसूख के बल पर सभी शिकायतो को दबवा कर अपनी अनियमितताओ की कार्यशैली से राजकीय कोष की क्षति निरंतर की जा रही है। भाकियू नेता चन्द्रेश सिंह ने मांग किया है कि संदीप राय के विकलांगता का पुनः परीक्षण कराने के साथ ही इनके कार्यकाल में हुए सभी भुगतान व निविदा की गहनता से जांच कराई जाय।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!