5वीं बार भी निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए राजेंद्र प्रसाद

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को शोहरतगढ़ ब्लॉक सभागार में उ०प्र० ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के के बैनर तले राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा द्विवार्षिक चुनाव कराया गया, जिसमें 5वीं बार भी सर्व सम्मति से निर्विरोध राजेंद्र प्रसाद को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है। कार्यक्रम में मौजूद रहे चुनाव अधिकारी, जनपदीय अधिकारी समेत खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी, प्रभारी ए.डी.ओ. (पं०) कुंवर कनौजिया, सचिव अजय भारतीय को कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका किया। ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन को लेकर बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी ने कहा कि हम सभी सरकारी सेवा में हैं और कार्य ही हमारी पहचान है। किसी भी समूह एवं संगठन की उपयोगिता तभी तक है, जब तक वह समाज में अपनी उपयोगिता सिद्ध करता है। पूर्व तमाम ऐसे विभाग थे जो बहुत ही बड़े विभाग हुआ करते थे, लेकिन लोगों की कार्यशैली से सिमटते-सिमटते आज खत्म हो गए। लेकिन कुछ संगठन ऐसे भी रहे जिन्होंने आज बड़ी ही शिद्दत के साथ सेवा किया। आज उनका संख्या बल बढ़ता ही गया।आज पूरे समाज की सोच बदल चुकी है। व्यक्ति अपनी एवं परिवार की स्वच्छता का ध्यान दें, तो निश्चित ही हमारे आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा एवं स्वच्छ हो जाएगा। बस लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। निर्विरोध नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुये प्रभारी ए.डी.ओ. (पं०) कुंवर कनौजिया ने कहा कि कर्मचारी संगठन एक परिवार की तरह काम करता है, लेकिन जब आप ग्राम पंचायत को साफ रखेंगे तभी आपका नाम होगा। सभी को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष के रूप चुनाव अधिकारी रहे जगनरायन व सह चुनाव अधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव द्वारा चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। जिसमें राजेंद्र प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष, रमेश कुमार ब्लॉक मंत्री, विकास कुमार उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार पाण्डेय ब्लॉक कोषाध्यक्ष, राम लाल ब्लॉक संगठन मंत्री, दीपेंद्र कुमार ब्लॉक संप्रेक्षक, प्रभु दयाल उपाध्यक्ष, श्याम प्रकाश उपाध्यक्ष, जय प्रकाश मिडिया प्रभारी, सुरेंद्र कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष, शांति देवी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद परचयन किया गया है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष जगनारायन, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सोमनाथ गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री जयशंकर, जिला प्रभारी दिलीप कुमार प्रजापति, जिला मंत्री अश्विनी पाठक ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तो वहीं कार्यक्रम को लेकर सुशील अम्बेडकर ने कहा कि हक एवं अधिकार को लेकर हम सरकार दो-दो हाथ करने को तैयार है। बस लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। पांचवीं बार लगातार निर्विरोध अध्यक्ष बनने को लेकर उन्होंने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मुख्य रूप से तुलसीराम, तोलेश्वर नाथ, बृजेश कुमार, कन्हैयालाल, कृष्ण चंद्र, सुखदेव, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।




