गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नवरात्रि पर भक्ति में डूबा बांसी, विशाल जागरण व प्रसाद वितरण में उमड़ा जनसैलाब

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर पालिका क्षेत्र के अंबेडकर नगर में मां भगवती के विशाल जागरण, झांकी, फलाहार एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन मां महाकाली सेवा समिति द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आदिशक्ति महामाया योग माया जागरण परिवार के कलाकारों ने पूरी रात माता के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा जय प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के अध्यक्ष राधे ने बताया कि यह आयोजन पिछले दस वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जो क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। वहीं संरक्षक भोलानाथ पाठक ने कहा कि माता रानी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। कार्यक्रम में नन्हे सिंह (बागेश्वर धाम) एवं पराग डेरी का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी हरगोविंद साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष कुबेर बारी, समाजसेवी अमय पांडे, गुड्डू गुप्ता, रामशरण मौर्य, धर्मेंद्र, प्रमोद कुमार, रामकुमार गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और भक्ति भाव का भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!