गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

108 एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, कर्मियों ने निभाई मानवता की मिसाल

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थ नगर में बुधवार, दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को एक महिला ने 108 एंबुलेंस न्च्32म्ळ4662 में ही बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता को ’सीएचसी तिलौली अस्पताल से जिला महिला अस्पताल सिद्धार्थ नगर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस न्च्32म्ळ4662 में तैनात ’ईएमटी – किशन लाल और पायलट – नंदलाल ने अपनी तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए, लाइव केस में मौजूद आलोक त्रिपाठी (म्डस्ब्) के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। सूत्रों के अनुसार, महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली से जिला महिला अस्पताल सिद्धार्थ नगर के लिए रेफर किया गया था। परिजन जब 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला महिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। एंबुलेंस कर्मियों ने बिना किसी देरी के आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की, जिससे महिला ने एंबुलेंस में ही स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस टीम की त्वरित कार्रवाई, मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भाव की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!