त्रिस्तरीय पंचायत की नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्य को समय से पूर्ण कराने हेतु नामित किये गये अधिकारी
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । पंचायत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम में घर-घर जाकर गणना एवं सर्वे करने हेतु ग्राम पंचायत एवं मतदान केन्द्रवार बी.एल.ओ. तथा बी.एल.ओ. के कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु न्याय पंचायतवार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करने तथा हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करने की अवधि 29 सितम्बर 2025 तक निर्धारित है। शत प्रतिशत त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु गणना कार्य की आकस्मिक जाँच तथा पुनरीक्षण कार्य निर्धारित अवधि तक पूर्ण कराने के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं) अक्षय त्रिपाठी द्वारा विकास खण्डवार जिला स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है।
विकास खण्ड जरवल के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, कैसरगंज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, हुजूरपुर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, फखरपुर जिला विद्यालय निरीक्षक, तजवापुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलहा उप कृषि निदेशक, महसी सहायक निदेशक रेशम, शिवपुर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मिहींपुरवा जिला कृषि अधिकारी, नवाबगंज सहायक अभियन्ता लघु सिचाई, चित्तौरा भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि, रिसिया उपायुक्त उद्योग, पयागपुर जिला उद्यान अधिकारी तथा विशेश्वरगंज के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को नामित किया गया है।





