उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर
सेल्स मैन से लूट मामले में फरार बादमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
सुबह करीब 5ः15 बजे पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले में आज सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटरों को गिरफ्तार किया है। लुटरों से मुठभेड़ के दौरान एक लुटरे को पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों लुटेरों ने 1 फरवरी को एक मोबाइल सेल्स मैन से बेलहर थाना क्षेत्र के निघुरी के पास 6 लाख की लूट कर घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे। इस मामले में एसओ को सस्पेंड कर दिया गया था। पुलिस को इन लुटेरों की सरगर्मी से तलाश थी। आज सुबह करीब 5रू15 बजे पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस ने लुटेरों के पास दो लाख 52 हजार कैश, पिस्टल, तमंचा और एक बाइक बरामद किया है। दोनों बदमाश सिद्धार्थनगर जिसे के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में घायल नसीम नाम के एक लुटरे को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।




