उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 106 मालों का कराया विनष्टीकरण

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन में व उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल की उपस्थिति में शनिवार को थानाध्यक्ष मिश्रौलिया द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 106 मुकदमाती मालों का नियमानुसार थाना परिसर में नष्ट कर निस्तारण कराया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल, थानाध्यक्ष मिश्रौलिया सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।




