गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

एक दिवसीय टीबी चौंपियन कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

बस्ती 27 नवम्बर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबौलिया के सभागार में टीबी चौंपियन की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.ओ. डा. राजवीर गोयल ने की। कार्यशाला का उद्देश्य टीबी चौंपियनों को समुदाय में जागरूकता फैलाने तथा क्षय रोग उन्मूलन में उनकी भूमिका को और सशक्त बनाना है। एम.ओ. डॉ. राजवीर गोयल ने कहा कि प्रशिक्षण का प्राथमिक उद्देश्य चयनित टीबी से बचे लोगों को टीबी रोग, टीबी रोगी प्रबंधन और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम पर पर्याप्त स्तर का ज्ञान प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण में टीबी के बारे में जागरूकता पैदा करने और टीबी से संबंधित कलंक को कम करके देश से टीबी उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समुदायों को शामिल करना है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान तभी सफल होगा जब समाज के हर वर्ग का सहयोग मिलेगा। एसटीएस हर्रैया राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि टीबी चौंपियन स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच एक पुल का काम करते हैं। वे न सिर्फ जागरूकता फैलाते हैं,बल्कि टीबी उन्मूलन अभियान का आधार स्तंभ भी हैं। भारत की टीबी मुक्त भारत अभियान में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मुफ्त जांच, मुफ्त दवा, निक्षय पोषण योजना जैसी अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। समुदाय में इन योजनाओं की जानकारी पहुँचाना टीबी चौंपियनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एसटीएलएस संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रयोगशालाओं में आधुनिक जांच सुविधाएँ उपलब्ध हैं तथा हर मरीज की प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जाती है। उन्होंने चौंपियनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करें। इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट लीड हेड प्रमोद तिवारी ने कहा कि टीबी चौंपियन वह व्यक्ति होता है जो टीबी से प्रभावित हुआ हो और सफलतापूर्वक अपना इलाज पूरा कर चुका हो। टीबी उन्मूलन सिर्फ स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य नहीं बल्कि समाजिक दायित्व भी है। टीबी चौंपियन अपने अनुभव के आधार पर लोगों में न केवल विश्वास जगाते हैं बल्कि उन्हें उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने कार्यशाला को सफल बताते हुए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। कार्यशाला में टीबी चौंपियनों को व्यवहारिक प्रशिक्षण, संवाद कौशल, समुदाय से जुड़ने की रणनीतियों एवं टीबी के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। दिनभर चले इस कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन के प्रति सभी ने मिलकर संकल्प दोहराया। इस दौरान एसटीएस मितेश कुमार, बीसीपीएम सुजीत कुमार, ट्रांसपोर्टर रूपनारायन मिश्र, अभिषेक सिंह, पवन, अंजू, मोहम्मद हजूर, अजय कुमार, डॉली, शिवराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!